गाज़ियाबाद: अवैध गांजा व स्मैक की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को विजयनगर पुलिस ने मिलिट्री ग्राउंड के पास से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना विजय नगर पुलिस ने अवैध गांजा व स्मैक की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त अश्वनी व रोहित को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 2 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा व 95 ग्राम स्मैक बरामद की है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4500 रुपए नगद बरामद किए है। दोनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।