🚨 दुःखद खबर: नाले में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत
जनपद औरैया के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजाराम नगरिया में एक 10 वर्षीय बालक के नाले में डूबने की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
पुलिस के अनुसार, बालक की पहचान हरि सिंह पुत्र सोनू सिंह निवासी राजाराम नगरिया के रूप में हुई है। रेस्क्यू के दौरान बालक का शव बरामद कर लिया गया। पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत बालक की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🕯️🙏
#Auraiya #AirwaKatra #Bidhuna #UPPolice #DibiyapurTheLegend BreakingNewsAuraiya
Auraiya, Auraiya | Sep 30, 2026