छतरपुर: बगेया खुर्द गांव में छत की सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, दोनों पैर फ्रैक्चर
छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया खुर्द गांव निवासी स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की पत्नी फूलमती कुंवर (55) गुरुवार सुबह अपने घर की छत से उतरने के दौरान सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार, फूलमती कुंवर सुबह छत पर टहलने गई थीं। वापस नीचे उतरते समय सीढ़ी पर उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर पड़ीं और गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के