कासगंज: कासगंज जिले की कोतवाली ढोलना पुलिस ने कस्बे में किया फ्लैग मार्च, इलाके की सुरक्षा का लिया जायजा
कासगंज जिले के एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर कोतवाली ढोलना पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने ढोलना कस्बे में सुरक्षा का जायजा लिया। और संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली। और पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान जनता को सुरक्षा का विश्वास भी दिलाया।