बासोदा: विधायक रघुवंशी ने किया नवीन मार्ग का भूमि पूजन, किसानों को कृषि मेले के लिए किया आमंत्रित
गंजबासौदा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए बुधवार को विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने पबई से हिरनोंदा मार्ग के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। लगभग 0.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण ₹43.43 लाख की लागत से किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि इस मार्ग के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता होगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसी दौरान