पाटी: मिलाद-उन-नबी पर पाटी में सादगी और अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद।
Pati, Barwani | Aug 26, 2026 पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मीलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर नगर में मुस्लिम समाज द्वारा पूरे अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने हिस्सा लिया। हाथों में इस्लामिक परचम थामे लोग पैगंबर साहब की शान में नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम का नजराना पेश करते हुए चल रहे थे।