फिरोजाबाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कल दिन शनिवार को जसराना तहसील में प्रातः 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनता की समस्यायें सुनेंगे और उनका निस्तारण करायेंगे।
इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त तहसील सभागार में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस
का आयोजन भी किया जाएगा, जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें।