ऊन: गढीपुख्ता में नशा मुक्ति अभियान के तहत समुदाय आधारित विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Un, Shamli | Apr 12, 2026 रविवार शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि गढीपुख्ता में नशा मुक्ति अभियान के तहत समुदाय आधारित विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर नशे के विरुद्ध सशक्त सामाजिक चेतना को विकसित एवं सुदृढ़ करना है। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए उनके सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर जोर दिया।