आनंदपुरी: मेट एवं मजदूर संघ आनंदपुरी ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
आनंदपुरी। मेट एवं मजदूर संघ ब्लॉक आनंदपुरी के मेट एवं मजदूर साथियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी (बीडीओ) को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मनरेगा योजना से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं मजदूरों के हितों की मांग उठाई गई।