जहानाबाद: शहर में ट्रांसफार्मर के पास पेड़ों की कटाई शुरू, बारिश में बिजली आपूर्ति बाधित होने से राहत
बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर के आसपास लगे पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है। यह कदम तारों को सुरक्षित रखने और संभावित शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए उठाया गया है। विभाग का कहना है कि समय रहते यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि बारिश में बिजली आपूर्ति बाधित न हो। जिसके तहत यह प्रक्रिया बुधवार दोपहर करीब 3 बजे लगातार जारी रही।