हाथरस: हाथरस जंक्शन के गांव हाजीपुर के पास बीती रात फोर व्हीलर ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोग घायल, महिला की हुई मौत
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पास बीती रात दिन रविवार को रात के 10:00 बजे करीब फोर व्हीलर गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी! इस दुर्घटना में पति-पत्नी सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया! ग्रामीणों की मदद से पुलिस द्वारा तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान पत्नी संजू देवी की मौत हो गई!