हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के रुहेरी तिराहे के पास टैंकर ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, सभी जिला अस्पताल में भर्ती
हाथरस गेट के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के रुहेरी तिराहे के पास टैंकर ने बाइक सवार 3 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए रविवार की शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने बाइक सवार घायल एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।