डूंगरपुर। पुलिस विभाग के साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत कोष कार्यालय डूंगरपुर एवं पेंशनर समाज के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स के लिए एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई। राजपुर स्थित कृषि आत्मा विभाग के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में अतिरिक्त निदेशक रुचि प्रियदर्शी, संयुक्त निदेशक मयंक व्यास, जिला कोषाधिकारी एनआर विश्नोई और साइबर थाना सीआई मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। सीआई मुकेश कुमार ने डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट स्कैम और ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी दी। अज्ञात लिंक-कॉल से बचने, निजी जानकारी साझा नहीं करने और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।
#CyberSafeRajasthan #CyberAwareness #Dungarpur #DungarpurPolice #CyberSecurity
Dungarpur, Dungarpur | Sep 29, 2026