रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में जनहित मुद्दों को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने DM को सौंपा ज्ञापन
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार सुबह 11 बजे सोनभद्र जिले के जनहित मुद्दों को लेकर लोढ़ी कलेक्ट्रेट में DM को ज्ञापन सौंपा है किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने DM को ज्ञापन देकर बताया कि सोनभद्र जिला देश के आकांक्षी जनपदों में शामिल हैं बावजूद इसके अभी भी कई क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है