कुटुंबा: पिपरा बगाही गांव में जादू-टोना के आरोप में पड़ोसियों ने बुजुर्ग को पीटा, बाजार जाते समय रास्ते में किया हमला
कुटुंबा प्रखंड के पिपरा बगाही गांव में जादू-टोना का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी. जख्मी बुजुर्ग की पहचान उक्त गांव निवासी जनेश्वर पासी के रूप में हुई है. कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि मारपीट मामले की जानकारी मिली है. जख्मी बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.