कुटुंबा: रिसियप के बभंडीह के समीप शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
रिसियप थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक एफआईआर दर्ज हुई है। इस मामले में गौरा-मुंशी बिगहा निवासी मृतक की पत्नी सुषमा देवी ने शनिवार को स्थानीय थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के बभंडीह के समीप एनएच 139 पर एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार अजीत की मौत हो गयी थी।