कुटुंबा: सीता बिगहा में चौपाल लगाकर विधायक सह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जन समस्याओं से अवगत कराया, माई बहिन मान योजना की जानकारी दी
कुटुंबा विधायक सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत महाराजगंज पंचायत के सीता बिगहा गांव पहुंचे. गांव में चौपाल लगाकर उन्होंने माई-बहिन मान योजना के बारे में जानकारी दी. कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह 2500 रुपया दिया जाएगा. इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को दी जाएगी.