कुटुंबा: कुटुंबा प्रखंड में दिव्यांग संघ का पुनर्गठन किया गया, जिलाध्यक्ष ने कहा- दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं, कर रहे बेहतर कार्य
कुटुंबा प्रखंड में एसोसिएशन ऑफ पर्सन विथ डिसबिलिटीज जिला औरंगाबाद के बैनर तले दिव्यांग संघ का पुनर्गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से कविश ठाकुर को अध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश गुप्ता को उपाध्यक्ष व प्रेमचंद पासवान को संगठन का प्रखंड सचिव बनाया गया.