वारासिवनी: जनता दरबार में गूंजीं सड़क, नाली और बिजली तारों की समस्याएँ, समाधान के लिए नपा गंभीर
नगर पालिका के जनता दरबार में नागरिकों ने सड़क, नाली, सीसी रोड और बिजली तारों की समस्याएं उठाईं। पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल व नपा अध्यक्ष सरिता दांदरे ने अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। आदिशक्ति लेआउट, सम्राट नगर व वार्ड 14 की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई और आवेदकों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया