धौलपुर: झोर वाली माता के पीछे कॉलोनी में घर में निकला अजगर सांप मचा हड़कंप
धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की झोर वाली माता के पीछे कॉलोनी में रहने वाले एक हेड कांस्टेबल के घर में अजगर आने से हड़कंप मच गया। घर में खेल रहे बच्चों ने बेड के नीचे जब अजगर को देखा, तो उन्होंने महिला थाने पर तैनात अपने पिता हेड कांस्टेबल अशोक कुशवाह को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल ने वन विभाग की टीम को बुलाकर अजगर का रेस्क्यू करा दिया।