नैनीताल: मुख्यालय के सूखाताल क्षेत्र की निवासी महिला ने जहरीला पदार्थ गटका, महिला की तबियत बिगड़ी
मुख्यालय के सूखाताल क्षेत्र निवासी एक महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसके चलते महिला की तबियत बिगड़ गई। इधर परिजन महिला को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला के घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई।