नैनीताल: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत अस्पताल को 10 बैंच दी
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत शुक्रवार को बीड़ी पांडे अस्पताल को दस नई बैंचों का वितरण किया। यह पहल अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए सुविधाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई है। शुक्रवार करीबन 11 बजे एसबीआई के चीफ मैनेजर प्रवीण अरोड़ा ने अस्पताल को 10 बैंच दी