नैनीताल: भाजपा युवा मोर्चा के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर हुई अश्लील तस्वीरें
भाजपा युवा मोर्चा के व्हाट्सएप ग्रुप मैं अश्लील फोटो शेयर करने पर हंगामा हो गया। सूचना के बाद भी ग्रुप एडमिन ने आपत्तिजनक तस्वीरों को ग्रुप से नहीं हटाया।गुरुवार को दिन में 1 बजे एक नंबर से भाजपा युवा मोर्चा के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फ़ोटो शेयर की गई। शुक्रवार करीबन 6:00 बजे कोतवाल उमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल उनके पास कोई सूचना नहीं आई है।