नैनीताल: नगर पालिका चुनाव की मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने की तैयारी पूरी, किया निरीक्षण
नगर पालिका के लिए शनिवार 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।नैनीताल के GGIC मे मतगणना स्थल को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान मे उतरे है। जिसमे 3 निर्दलीय प्रत्याशी है और 3 पार्टी पर चुनाव लड़ रहे है जिसमे BJP, कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दाल शामिल है। वही 15 वार्डो मे कुल 76 प्रत्याशी है।