अंबिकापुर: मुंह में फटा पटाखा, डेढ़ वर्षीय मासूम की अस्पताल में मौत, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं
आज दिनांक 13 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 7:30 में जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी अनुसार दीपावली के दौरान पटाखे से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा में खेलते समय डेढ़ वर्षीय मासूम के मुंह में पटाखा फट गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।