लोहरदगा: सेवा भारती के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, डॉ. मृत्युंजय ने शुगर व कोलेस्ट्रॉल से बचाव के उपाय बताए
रविवार की सुबह जब शहर के अधिकांश लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त होने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा और स्वास्थ्य का एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। सुबह ठीक 7:30 बजे सेवा भारती द्वारा आयोजित 204वें निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर में धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटने लगी।