महिला ने किया विरोध तो उतार दिया मौT के घाट, दुर्ग पुलिस ने
2 आरोपियों को दबोचा
दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में महिला भगवंतीन साहू की हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दो आरोपियों हर्ष यादव (19) और नितेश ठाकुर (20) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने महिला को पैसों का लालच देकर सुनसान जगह ले जाकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने और पुलिस में शिकायत की चेतावनी देने पर गमछे से गला दबाकर तथा बोल्डर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
#DurgPolice #DurgNews
#ChhattisgarhNews #CrimeNews
#BreakingNews
Raipur, Raipur | Jul 21, 2026