तिलहर: खुदागंज पुलिस ने महादेव मंदिर के पास से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
खुदागंज। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को खुदागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार। थाना खुदागंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम कुरगांव निवासी एक महिला की तहरीर पर थाना खुदागंज में अंकित मौर्य और उसके पिता सत्यपाल मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।