जमुई: 19 मई से शुरू होगी यूजी सेमेस्टर-2 की अंतरिम परीक्षा
Jamui, Jamui | May 16, 2026 धनराज सिंह महाविद्यालय सिकंदरा में यूजी सेमेस्टर-2 की अंतरिम परीक्षा 19 मई से 28 मई 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें एमजेसी, एमडीसी और वीएसी ग्रुप की परीक्षाएं ली जाएंगी। प्राचार्य निखिलेश सिंह ने शनिवार 3 बजे बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।