◆ नोहर के ललाना बास नथवानिया में किराना स्टोर पर कार्रवाई, 244 लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त
◆ अवैध भंडारण और बिक्री पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई
#hanumangarh हनुमानगढ़ 17 अक्टूबर। जिले में अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रसद विभाग की टीम ने शनिवार को नोहर तहसील के ललाना बास नथवानिया में एक किराना स्टोर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से 160 लीटर डीजल और 84 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया। टीम ने पेट्रोल-डीजल सहित अन्य सामग्री जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की। जिला रसद अधिकारी श्री सुनील घोड़ेला के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक श्री मनीष सिंगला और श्री पुरुषोत्तम ने हार्दिक किराना स्टोर पर जांच की। जांच के दौरान अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीजल का भंडारण और बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। मौके से कुल 244 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद कर जब्त किया गया। रसद विभाग की टीम ने बरामद ईंधन और अन्य सामग्री को जब्त करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की है।
_____