सांगानेर: विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जोबनेर में स्वच्छता अभियान, नगरपालिका अध्यक्ष सरोज गुर्जर ने पार्षदों के साथ झाड़ू संभाली
जोबनेर में-विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जोबनेर नगर पालिका की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज गुर्जर ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर सफाई की और पार्षदों के साथ मिलकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जनप्रतिनिधियों को सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेते देखकर लोगों को भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश मिला।