राजमहल: राजमहल थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त के घर पर इश्तिहार चिपकाया
राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार पोक्सो एक्ट के अभियुक्त के घर में इश्तिहार तामिला चिपकाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली कि थाना कांड संख्या 175/21 के पोक्सो एक्ट के अभियुक्त हाफु टोला निवासी समरूद्दीन शेख पिता स्व कमरुद्दीन शेख के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की गई।