डुमरांव: डुमरांव थाने के फर्श का जीर्णोद्धार कार्य शुरू, सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा टला
Dumraon, Buxar | Sep 4, 2025 डुमरांव थाने में लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े डुमरांव थाना भवन के फर्श का जीर्णोद्धार कार्य गुरुवार की सुबह 10 बजे से शुरू कर दिया गया है। थाना परिसर का फर्श जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिसके कारण बरसात के दिनों में पानी भर जाता था और सांप-बिच्छू सहित जहरीले जीवों के आने का खतरा हमेशा बना रहता था।