सैदपुर: सैदपुर थाने में कबाड़ हो चुकी 21 बाइकों की हुई नीलामी, बेस प्राइस से चार गुना अधिक लगी बोली, एक बाइक 23 हजार में बिकी
सैदपुर कोतवाली परिसर में लंबे समय से कबाड़ हो चुकी 21 लावारिस बाइकों की निस्तारण के बाद मंगलवार को नीलामी कराई गई। नायब तहसीलदार श्याम गुप्ता और कोतवाल अनिल सिंह की मौजूदगी में हुई नीलामी में कबाड़ बाइकों के लिए बोली लगाकर खरीदने वालों ने निर्धारित बेस प्राइस से लगभग चार गुना अधिक तक बोली पहुंचा दी। इस दौरान एक सुपर स्प्लेंडर बाइक ₹23000 में नीलाम हुई।