मुंगेर: एसबीआई के सहायक प्रबंधक 24 घंटे बाद भी लापता, पत्नी से पूछताछ जारी, एसआईटी गठित: एसपी सैयद इमरान मसूद
Munger, Munger | Jan 22, 2026 24 घंटे बाद भी लापता एसबीआई सहायक प्रबंधक का कोई सुराग नहीं, पत्नी से पूछताछ, एसआईटी गठित: एसपी मुंगेर। जिले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक अधिकारी के रहस्यमय ढंग से लापता होने से सनसनी फैल गई है। एसबीआई की मुख्य शाखा में पदस्थापित सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार मंगलवार देर शाम से लापता हैं। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस क