चूरू: वार्ड 59 के व्यक्ति को म्युल बैक खाता खुलवाकर सायबर अपराध का प्रयास करने पर गिरफ्तार किया गया, एसडीएम के समक्ष पेश
Churu, Churu | Sep 30, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने म्युल बैंक खाता खुलवाकर साइबर अपराध का प्रयास कर रहे वार्ड 59 के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली पुलिस से मंगलवार शाम को मिली जानकारी के मुताबिक चूरू निवासी राजकुमार ने रिपोर्ट दी थी कि कुछ युवक उनसे बैंक खाता नंबर, पासबुक और सिम की मांग कर रहे थे।