चूरू: गांव गंगापुरा में प्रॉपर्टी विवाद में युवक पर हमला, गंभीर घायल को चूरू जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Sep 30, 2025 चूरू के निकटवर्ती गांव गंगापुरा में मंगलवार को प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। हमले में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल लाया गया। यहां आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया।