चूरू: जिगसाना ताल के पास सड़क हादसे में घायल पति को जिला अस्पताल लाया गया, पत्नी की हुई मौत
Churu, Churu | Sep 30, 2025 चूरू जिले के गांव जिगसाना ताल के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।