चूरू: कलेक्ट्रेट के पास मारपीट कर गाड़ी और नकदी छीनने का आरोप, युवक ने कोतवाली थाना में दिया परिवाद
Churu, Churu | Sep 30, 2025 चूरू के कोतवाली थाना में मंगलवार को एक युवक ने परिवाद दिया है जिसमे उसने मारपीट कर गाड़ी व नगदी छीनने का आरोप लगाया है। चूरू के वार्ड संख्या 5 निवासी मोहसीन ने बताया कि वह ड्राइविंग कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। वह हैदर अली की गाड़ी चलाता है। मंगलवार को उसे हैदर अली ने गाड़ी लेकर नोहर जाने को कहा था। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास उसे संदीप और दीपेश मिले।