चूरू: बुचावास के पास सड़क हादसे में गंभीर घायल 2 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, हादसे में 2 की हुई मौत
Churu, Churu | Sep 30, 2025 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव बुचावास के पास मंगलवार को बोलेरो कैम्पर और उंटगाड़े की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। गम्भीर घायल 2 लोगों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।