हरदोई: दबंगों ने संडीला के युवक की जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने विदेश से वीडियो जारी कर डीएम से लगाई गुहार
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2024 हरदोई में सण्डीला तहसील के सराय मारूफ़पुर में डिंपल जयसवाल और संजय जायसवाल पर धर्मेन्द्र की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित के परिजनों द्वारा कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पीड़ित धर्मेंद्र विदेश में नौकरी कर रहा है और उसने कुवैत से वीडियो जारी कर सीएम से गुहार लगाई है, और एक शिकायती पत्र डीएम को भेजा है।