चरपोखरी: ठकुरी पंचायत के मुखिया पति मिथुन सिंह ने जदयू नेता पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जदयू नेता की कार पर लगी गोली, बाल-बाल बचे
चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी पंचायत में जदयू नेता पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जदयू नेता सूरज प्रकाश उर्फ बिट्टू सिंह ने पंचायत के मुखिया पति मिथुन सिंह समेत कई लोगों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में चरपोखरी थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।