जाहरवीर गोगा जी महाराज के पावन मेले का आज से हुआ शुभारंभ
गोगामेड़ी/भादरा। जाहरवीर गोगा जी महाराज के पावन मेले का आज से विधिवत शुभारंभ हो गया। मेले के शुभारंभ अवसर पर अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में एक कमरे का दान करने वाले भामाशाह श्री वीरेंद्र जी शर्मा, शेरपुरा ने अपने कर-कमलों से कमरे का विधिवत लोकार्पण किया। सेवा और समर्पण की इस अनुकरणीय पहल पर आसपास के क्षेत्रों से पधारे ब्राह्मण समाज के गणमान्यजनों ने श्री वीरेंद्र जी शर्मा का साफा पहनाकर सम्मान किया तथा उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
धर्मशाला में मेले के दौरान आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। समस्त ब्राह्मण परिवार द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जा रहा है।
मेले के दौरान साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर धर्मशाला अध्यक्ष श्री विनोद जी शर्मा एवं सचिव श्री शंकरलाल शर्मा सहित उपस्थित ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने प्रशासन को भी अवगत करवाया, ताकि मेले में आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
धर्मशाला पदाधिकारी
अध्यक्ष: श्री विनोद जी शर्मा
सचिव: श्री शंकरलाल शर्मा
कोषाध्यक्ष: श्री भंवरलाल शर्मा
उपाध्यक्ष: श्री विकास जी शर्मा
इस पावन अवसर पर हनुमान जी शास्त्री, श्याम मंदिर पुजारी भादरा, अध्यापक महेंद्र जी शर्मा, भंवरलाल शर्मा, पवन कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, घनीराम शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, खूबी राम, शिवकुमार शर्मा, गोपीराम शर्मा जोगीवाला, पवन कुमार शर्मा नेठराना, देवीलाल जी शर्मा, अध्यापक वीरेंद्र शर्मा शेरपुरा, महेंद्र जी शर्मा, गोपीराम शर्मा नेठराना, सीताराम शर्मा, मातू जी शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राकेश कुमार शर्मा शेरपुरा, बेगराज शर्मा, हीरालाल शर्मा, महावीर जी शर्मा, रामकिशन शर्मा, जयवीर शर्मा व भारी संख्या में महिलाओं सहित आसपास के गांवों से पधारे अनेक ब्राह्मण बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई एवं मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
समस्त ब्राह्मण परिवार द्वारा धर्मशाला एवं मेले की व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। किसी ने धन से, किसी ने मन से तो किसी ने श्रमदान एवं सेवा के माध्यम से इस पावन कार्य में अपना योगदान दिया है।
सेवा भी करेंगे, सहयोग भी करेंगे और सम्मान भी करेंगे—यही हमारी पहचान है।
जो भी धर्मप्रेमी एवं समाजसेवी इस सेवा कार्य में अपना सहयोग करना चाहते हैं, वे निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
मोबाइल नंबर: 9783144609
मोबाइल नंबर: 9982042255
🚩 जाहरवीर गोगा जी महाराज की जय 🚩
🙏 जय गोगामेड़ी 🙏