मुज़फ्फरनगर: ADM की बैठक में हंगामा, भट्ठा कारोबारी बोले- लाखों की डिमांड, अवैध नोटिस से त्रस्त, खोली भ्रष्टाचार की फाइल
जिला पंचायत सभागार में प्रशासन ने ईंट भट्ठा स्वामियों के साथ बैठक कर रॉयल्टी समय से जमा करने और एनजीटी निर्देशों का पालन करने की अपील की।भट्ठा स्वामियों ने बैठक में खनन विभाग के बाबुओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए लाखों रुपये की अवैध मांग और बार-बार नोटिस भेजने की शिकायत की।ADM ने आश्वासन दिया कि अनियमितताओं की जांच कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।