गुरूर: सांगली-सनौद सड़क का डामरीकरण शुरू, 15 गांव के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
Gurur, Balod | Jun 30, 2026 ग्राम सांगली से सनौद तक 3.26 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण और चौड़ीकरण शुरू हो गया है। 4.14 करोड़ रुपए की मंजूरी के साथ यह सड़क बनने पर क्षेत्र के 15 गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। काम पूरा होने में करीब चार महीने लग सकते हैं।