विजयनगरम गेस्ट हाउस में एक युवती ने कमरे की खिड़की से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sadar, Varanasi | May 20, 2025 सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज स्थित विजयनगरम मार्केट स्थित एक गेस्ट हाउस में 18 वर्षीय युवती प्रियांशु सिंह ने आत्महत्या कर ली। युवती जौनपुर की निवासी बताई जाती जा रही है । 23 मई 2025 को आयोजित होने वाली सीयूईटी परीक्षा 2025 देने के लिए वाराणसी आई थी। उसका परीक्षा केंद्र पांडेयपुर के समीप आजमगढ़ रोड पर स्थित आईएचएमसी सेंटर, महावीर मार्केट में था।