गोंडा: सालपुर के लेखपाल संतोष शर्मा का रिश्वत लेते वीडियो फोटो वायरल होने पर DM के निर्देश पर SDM ने किया निलंबित
Gonda, Gonda | Feb 6, 2024 सालपुर के लेखपाल संतोष शर्मा का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें, लेखपाल पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए।सोशल मीडिया में प्रकरण सामने आने के बाद DM नेहा शर्मा के निर्देश पर SDM सदर सुशील कुमार द्वारा संबंधित लेखपाल को निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। SDM ने बताया कि निलम्बन की अवधि में लेखपाल सन्तोष शर्मा SDM कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।