कानपुर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने पूर्व क्षेत्र सरसंघचालक वीरेंद्र सिंह के घर में भोजन किया। पुलिस आयुक्त ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया रवाना होने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद था।