सपोटरा: कालागुडा के पास वन विभाग की नवीन चौकी निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, चौकी को गांव से दूर स्थापित करने की मांग की
सपोटरा वन विभाग द्वारा चौकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण चौकी निर्माण स्थल पर पहुंचे और वन विभाग की चौकी का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि वन विभाग द्वारा नवीन चौकी निर्माण कार्य बस्ती के पास किया जा रहा है। लोगों ने चौकी को गांव से दूर स्थापित करने करने की मांग की है।