कोरबा: कोरबा में सरकारी राशि का जमकर हो रहा दुरुपयोग, स्ट्रीट लाइट लगाने के पैसे हुए खर्च, काम न होने से ग्रामीण आक्रोशित
Korba, Korba | Jun 12, 2026 कोरबा जिले के पंचायत में विकास कार्यों के लिए दिए जा रहे शासकीय मद के राशि का दुरुपयोग करने का सामने आया है। जिले के ग्राम पंचायत दमखाचा में स्ट्रीट लाइट स्थापना और रखरखाव कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा लाखों रुपये खर्च दिखाए गए हैं, लेकिन गांव के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई ही नहीं गई।